
रामनवमी को लेकर लातेहार में फ्लैग मार्च कर प्रशासन ने दी चेतावनी
डीजे न्यूज, लातेहार : रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने लातेहार में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल के जवानों ने भाग लिया।
आपसी प्रेम और सौहार्द की अपील
फ्लैग मार्च के दौरान आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ रामनवमी का त्योहार मनाने की अपील की गई। जिला प्रशासन ने नागरिक सुविधाओं की बेहतरी का ध्यान रखने और लोगों से संयमित और अनुशासित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।
सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी
जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखने की बात कही है। लोगों से सावधानी से सोशल मीडिया का उपयोग करने और किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।
असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई
दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ड्रोन और वीडियोग्राफी के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। आपसी सौहार्द और त्योहार के शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।