नकाबपोश अपराधियों ने भौंरा में फायरिंग कर फैलाई दहशत भौंरा ईजे महाप्रबंधक कार्यालय के गेट के समक्ष घटी घटना, बाइक क्षतिग्रस्त ग्रामीण समस्याओं पर एटक की जीएम के साथ वार्ता के दौरान चली गोली

नकाबपोश अपराधियों ने भौंरा में फायरिंग कर फैलाई दहशत

भौंरा ईजे महाप्रबंधक कार्यालय के गेट के समक्ष घटी घटना, बाइक क्षतिग्रस्त

ग्रामीण समस्याओं पर एटक की जीएम के साथ वार्ता के दौरान चली गोली

डीजे न्यूज, धनबाद : सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल के भौंरा ईजे महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य गेट के समीप सोमवार को नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दिया। चार राउंड हवा में गोली चलाने की बात सामने आ रही है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। बदमाशों ने घटनास्थल पर खड़ी एक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया है। सूचना पाकर भौंरा ओपी प्रभारी अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर  पहुंचे। पुलिस को आता देख सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के सचिव गफ्फार अंसारी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भौंरा महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे थे। वार्ता के बाद जैसे ही वे बाहर निकले, तभी नकाबपोश अपराधियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top