राजपूत विचार मंच के जिला महामंत्री बनें सुशील कुमार सिंह
डीजे न्यूज, धनबाद: राजपूत विचार मंच की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए नई नियुक्तियों पर भी निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह की अनुशंसा एवं केंद्रीय अध्यक्ष डी.एन. सिंह की सहमति से राजपूत विचार मंच के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष स्व. रामाशंकर सिंह के पुत्र सुशील कुमार सिंह को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सीपी सिंह को जिला सचिव तथा रितेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि सुशील कुमार सिंह लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं। उनकी सक्रियता, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार होगा।
केंद्रीय उपाध्यक्ष रणविजय सिंह एवं उमेश सिंह सहित सुधीर सिंह, अमित सिंह और लक्ष्मण सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। सभी ने संगठन की मजबूती और हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।