राजगंज के लेदाटांड़ में सड़क हादसे में एक की मौत, एक जख्मी

Advertisements

राजगंज के लेदाटांड़ में सड़क हादसे में एक की मौत, एक जख्मी

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज से तोपचांची जाने के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में इलाजरत है।
मृतक मो. इरफान अंसारी (17 वर्ष) तथा घायल मो. शाहिद (17 वर्ष) बाइक से राजगंज से तोपचांची की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लेदाटांड़ मजार के सामने फलक होटल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और एक टेंपो से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया। वहां इलाज के दौरान मो. इरफान अंसारी की मौत हो गई, जबकि मो. शाहिद का इलाज जारी है।
घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top