राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने मनाया सेवा एवं समर्पण का उत्सव

Advertisements

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने मनाया सेवा एवं समर्पण का उत्सव
डीजे न्यूज, धनबाद: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी के हाउसिंग कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने केक काटकर राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं देशहित में उनके निरंतर संघर्ष की कामना की। सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशियां मनाई तथा उनके विचारों और जनसेवा के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में सदर अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी का जन्मदिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देने का दिन है। इसी भावना के अनुरूप जरूरतमंदों की सेवा कर उनके जन्मदिवस को सार्थक बनाया गया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अवध नारायण प्रसाद, कयूम खान, लक्ष्मण तिवारी, मंटू दास, महेंद्र दुबे, बिल्किस खातून, महामंत्री अक्षय कुमार प्रसाद, प्रवक्ता प्रीतम रवानी, महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर साह, झरिया नगर अध्यक्ष मनोज हादी, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष संतोष चौधरी, महासचिव नवीन पासवान, केंदुआ नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद कमर, उपाध्यक्ष मनोहर दास, नरेंद्र झा, सावन सुमन, हरेंद्र शाही, अनूप कुमार पांडे, सत्यानंद पांडे, वीरेंद्र यादव, मधुसूदन सिंह चौधरी (महामंत्री सह कार्यालय प्रभारी) सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top