बलियापुर इलाके में नियमित बिजली की व्यवस्था करने को सौंपा ज्ञापन

Advertisements

बलियापुर इलाके में नियमित बिजली की व्यवस्था करने को सौंपा ज्ञापन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर इलाके में अनियमित बिजली आपूर्ति के विरोध में भाजपा के जिला महामंत्री डा निशि महतो ने शुक्रवार को मुकुंदा के विद्युत सहायक अभियंता से मुलाकात की। महामंत्री ने सहायक अभियंता मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें हो रही है । बच्चों की पढ़ाई लिखाई, घरेलू कामकाज में भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विद्युत विभाग से बलियापुर क्षेत्र में नियमित विद्युतापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। मौके प्रवीण मुखर्जी, मुक्तेश्वर महतो समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top