पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह के दो सदस्य बम व हथियार बरामद, जमीन कारोबारी व होटल व्यवसायी की हत्या की बना रहे थे योजना

पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह के दो सदस्य

बम व हथियार बरामद, जमीन कारोबारी व होटल व्यवसायी की हत्या की बना रहे थे योजना

डीजे न्यूज, धनबाद: धमबाद पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने गुरुवार को
बी पॉलिटेक्निक के पास स्थित जंगल में छापामारी कर शोएब कुरैशी (उपर कुल्ही, थाना झरिया) एवं गुलाम गौस उर्फ छोटु कुरैशी (रहमतगंज ओ०पी० जिला धनबाद) को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने गुलाम गौस उर्फ छोटु कुरैशी के पास से दो जिंदा बम, लोहे एवं प्लास्टिक से निर्मित एक अवैध पिस्टल, जिस पर मेड इन इटली खुदा हुआ है, तीन जिंदा गोली एवं दो मोबाइल फोन तथा शोएब कुरैशी के पास से लोहा का एवं पीतल का बना हुआ एक अवैध पिस्टल जिसपर किंग केजीएफ खुदा हुआ एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गयी। दोनों स्थानीय जमीन कारोबारी एवं होटल व्यवसायी की हत्या करने की नियत से एकत्र हुए है। इस सूचना के आलोक मे वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार छापामारी दल का गठन करते हुए उक्त स्थल पर छापामारी किया गया। पकडे गए दोनो व्यक्तियो से कडाई से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि दोनों प्रिंस खान गिरोह से जुडे है और स्थानीय जमीन कारोबारी एवं होटल व्यवसायी की हत्या करने के उद्देश्य से यहां एकत्रित हुए थे। गुलाम गौस उर्फ छोटू कुरैशी ने बताया कि वो वाटसएप्प के माध्यम से गोपी खान एवं प्रिंस खान से लगातार सम्पर्क में थे। इस संबध मे बैकमोड थाना (भूली ओ०पी०) कांड संख्या-116/26, दिनांक 23.07.2026, धारा-111(2)/111(3)/111(4)/61 (2) बी०एन०एस०, 25(1-b)a/26/35 Arms Act & 25(6) Arms (amendment) act 2019 एवं 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधि० दर्ज किया गया है।

छापामारी दल :

पु०अ०नि० थाना ओ०पी० प्रभारी विश्वजीत ठाकुर।

पु०अ०नि० चन्द्रशेखर कुमार।

स०अ०नि० अरूण कुमार।

स०अ०नि० मनोज कुमार ओझा।

आरक्षी 1495/संटु मांझी, हव० डेगलाल महतो।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top