पटेल नगर नाली का मामला मेयर व डिप्टी मेयर के समक्ष उठा 

Advertisements

पटेल नगर नाली का मामला मेयर व डिप्टी मेयर के समक्ष उठा 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : पटेल नगर मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ नाली नहीं होने से दलदल जैसे हालात हो गए है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर पटेल नगर की जनता ने मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार के समक्ष उठाया है। पटेल नगर के नागरिकों ने इस संबंध में मेयर को पत्र लिखकर अविलंब नाली निर्माण की मांग की है।

पत्र में बताया गया है कि पूर्व में सड़क के एक तरफ नाली बनी थी। जिससे फैमिली बाजार के पास स्थित पुलिया से पानी की निकासी हो जाती थी, लेकिन पुलिया बंद हो जाने से फैमिली बाजार के पास मुहल्ले का गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे दलदल की स्थिति बन गई है और आए दिन मवेशी फंस जाते हैं। जमा पानी से उठने वाली दुर्गंध और मच्छरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बारिश के मौसम में हालात और विकराल हो जाते हैं। ट्रांसफार्मर तथा फैमिली बाजार के पास सड़क पर इतना पानी जमा हो जाता है कि पैदल पार करना मुश्किल हो जाता है। जनता ने महापौर से पटेल नगर स्थित मंदिर से पटेल नगर चौक तक सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण कराने का आग्रह किया है, ताकि मुहल्ले वासियों को राहत मिल सके। पत्र की प्रतिलिपि नगर विकास मंत्री झारखंड सरकार व उपायुक्त गिरिडीह को भी भेजी गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top