प्रतिवाद सभा के माध्यम से भाकपा माले ने ढुलू महतो पर साधा निशाना लाल झंडा के गढ़ रहा है धनबाद, अगले सांसद होंगे अरुप: हलधर महतो

प्रतिवाद सभा के माध्यम से भाकपा माले ने ढुलू महतो पर साधा निशाना

लाल झंडा के गढ़ रहा है धनबाद, अगले सांसद होंगे अरुप: हलधर महतो

डीजे न्यूज, धनबाद: भाकपा माले की ओर से जिले के सभी प्रखंडो एवं रणधीर वर्मा चौक पर मंगलवार को प्रतिवाद सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला सचिव कॉमरेड बिंदा पासवान ने की। संचालन नगर सचिव काॅ.विजय कुमार पासवान कर रहे थे।

प्रमुख मांगें
भाजपा सांसद ढुलू महतो और गैंगस्टर प्रिंस खान के संबंधों की जांच, ढुल्लू महतो के अवैध कमाई और अपराधो के जांच के लिए कमिटि गठित करना, माफिया राज वापसी की भाजपाई साजिश को बेनकाब करना आदि शामिल हैं।
पोलित ब्यूरो सदस्य काॅ.हलधर महतो ने कहा कि आज पूरे देश मे भाजपा के विरुद्ध आम जनता आग उगल रही है। सांसद ढुलू की अपनी संसदीय जमीन खिसकता हुआ नजर आ रहा है। सांसद अपना संसदीय विकल्प के रूप मे अरूप चटर्जी को देख रहे है। उन्होने कहा कि धनबाद मे भाकपा माले के विधायक की बढ़ती लोकप्रियता और संघर्ष से घबराकर उनके खिलाफ अनर्गल व अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे है और सांसद के मर्यादा को नीचे गिरा रहे हैं।
जिला सचिव कॉमरेड बिंदा पासवान ने कहा कि धनबाद संसदीय क्षेत्र लाल झंडा का गढ़ रहा है।माफिया के विरुद्ध लड़कर शहादत देने का इतिहास लाल झंडा का है। इस बार धनबाद की जनता ये तय कर चुकी है कि आनेवाले दिन धनबाद के सांसद काॅमरेड अरूप चटर्जी होंगें।
मौके पर आनंद मयीपाल, सुभाष चटर्जी, सम्राट चौधरी,सुभाष प्रसाद सिंह, विजय कुमार पासवान, राणा चट्टराज, नकुल देव सिंह, दिलीप राम, सरोज देवी,मंजू देवी,ममता देवी,सोनी पासवान, सीमा पासवान, स्नेहा महतो,जयदीप बनर्जी, बी.आर.सिंह, नरेश पासवान, गणेश दास, औरंगजेब खान, लिटन दास, अशोक पासवान, मानिक चंद नोनिया,पिंटू चटर्जी, अतफ इमाम,अभिषेक सिंह, उमेश पासवान, रंजीत दास, उमेश पासवान, कल्याण चक्रवर्ती, अनिल गुप्ता,सुरेश पासवान, गुड्डू रजक, विश्वजीत राय, बुटन सिंह, राजकुमार रवानी,शशी पासवान, लड्डू अंसारी,शुभम पासवान, करण पासवान, विकास साव आदि।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top