परसबनिया के पंसस द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने से पंचायत प्रतिनिधियों में उबाल

परसबनिया के पंसस द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने से पंचायत प्रतिनिधियों में उबाल
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
पंचायत समिति सदस्य पद से इस्तीफा देने वाले परसबनिया के रोहित कुमार महतो द्वारा अन्य पंचायत समिति सदस्यों के ऊपर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किए जाने से पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश है। इस बाबत प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने उन्हें माफी मांगने को कहा है। प्रखंड प्रमुख का कहना है कि शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य रोहित कुमार महतो प्रखंड कार्यालय में चल रहे पंचायत समिति की मासिक बैठक में पहुंचे थे और तुरंत निकल ग ए।  इसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र संबंधित पदाधिकारी को सौंप दिया। पूछे जाने पर उन्होंने इस्तीफा का कारण भी नहीं बताया। प्रखंड प्रमुख ने उनके इस्तीफे  को जन आकांक्षाओं के विपरीत बताया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top