पूर्वी टुंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अंबेडकर मूर्ति की सफाई व माल्यार्पण

Advertisements

पूर्वी टुंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अंबेडकर मूर्ति की सफाई व माल्यार्पण

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : प्रखंड भाजपा की ओर से मंगलवार को लटानी स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का साफ-सफाई अभियान चलाया गया एवं श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव कुमार, ओबीसी मोर्चा ग्रामीण जिला अध्यक्ष महादेव कुंभकार, प्रखंड उपाध्यक्ष जानकी रजक, एससी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विजय दास, ओबीसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष महादेव कुमार, लटानी पंचायत सह-संयोजक विनोद कुमार, दिलीप मंडल, क्रांति मंडल, उज्ज्वल दत्ता और राजू कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मूर्ति परिसर की सफाई कर माल्यार्पण किया और डॉ. अंबेडकर के संविधान निर्माण में अमूल्य योगदान को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि समाज में समानता, शिक्षा और न्याय के प्रबल समर्थक थे। उनका जीवन सभी वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top