जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी टूर्नामेंट में सात टीमों ने लिया भाग 

जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी टूर्नामेंट में सात टीमों ने लिया भाग

डीजे न्यूज, धनबाद:

जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन मंगलवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय प्लस टू जिला स्कूल के मैदान में आयोजित की ग ई। प्रतियोगिता में 7 टीमों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता जिला स्तर से शुरू होकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है।

जिला स्तर पर अंदर 17 गर्ल्स में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू जिला स्कूल धनबाद , एसएसएलएनटी उच्च विद्यालय धनबाद,  मुख्यमंत्री उत्कृष्ट केजीबीवीसी निरसा, केजीबीवी झरिया तथा अंदर 17 बालक वर्ग में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय धनबाद तथा टी ए पी उच्च विद्यालय तोपचांची की टीम ने भाग लिया।

जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अंडर 15 बालक वर्ग में जिला स्कूल धनबाद की टीम तथा अंदर 17 बालक वर्ग में टीएपी उच्च विद्यालय तोपचांची की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार तथा सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे के द्वारा किया गया। टीमों को ट्रॉफी एवं मैडल प्रदान कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी ग ई।

मौके पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शंभू दत्त मिश्रा के अलावा शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top