महुदा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक शत्रुघ्न बोले देशभक्ति की भावना बढ़ाना तिरंगा यात्रा का उद्देश्य
डीजे न्यूज, महुदा, धनबाद:
महुदा मंडल भाजपा की ओर से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली ग ई। भाजपाईयों ने तिरंगा ध्वज थामे महुदा से लालबंगला तक पूरे गाजे-बाजे के साथ पदयात्रा की।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करना है।
यात्रा में शामिल बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि देशभक्ति की भावना बढ़ाना तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। यह यात्रा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने और इसके महत्व को समझाने के लिए आयोजित की जाती है। तिरंगा यात्रा क्षेत्र में एकता और अखंडता का संदेश फैलाने में भी मदद करती है।
इस अभियान से पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से भर गया।