पूर्वी टुंडी के मैरानवाटांड़ में साइबर सुरक्षा को लेकर रात्रि चौपाल, ग्रामीण एसपी ने दिये टिप्स

पूर्वी टुंडी के मैरानवाटांड़ में साइबर सुरक्षा को लेकर रात्रि चौपाल, ग्रामीण एसपी ने दिये टिप्स

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को मैरानवाटांड़ गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैरानवाटांड़ पंचायत के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीण एसपी मोहम्मद एस. याकूब ने ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी व बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की। ग्रामीण एसपी ने कहा कि पूर्वी टुंडी प्रखंड के मोहलीडीह,मैरानवाटांड़,दुमा, दलदली,चुरुरिया समेत वैसे गांव पुलिस के हॉट स्पॉट की सूची में शामिल हैं।अगर भटके हुए युवा साइबर अपराध को छोड़कर मुख्य धारा में नहीं लौटते हैं तो पुलिस सीधे कारवाई के लिए तैयार है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराध से जुड़े लोगों का नाम बताएं, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। बुद्धि जीवी लोगों को भी कहा गया कि साइबर अपराध से गांव की छवि भी बदनाम होती है इसलिए पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दे ताकि पुलिस भी जनता का दिल खोलकर सहयोग कर सकें। उन्होंने रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को साइबर अपराध के बदलते तरीकों के प्रति जागरूक करते हुए सतर्क और सुरक्षित रहने का संदेश दिया गया। रात्रि चौपाल में डीएसपी नाजीर अख्तर, पुलिस इंस्पेक्टर साजिद हुसैन, थाना प्रभारी नीतीश कुमार, अधिवक्ता व पूर्व मुखिया विपिन दां, परिमल दे, सुशील कुमार, पूरण दां, मदन रक्षित आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top