पूर्व सांसद राजकिशोर के पुत्र डब्लू महतो के निधन से बलियापुर में शोक की लहर

Advertisements

पूर्व सांसद राजकिशोर के पुत्र डब्लू महतो के निधन से बलियापुर में शोक की लहर

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के पोते और पूर्व विधायक स्व राज किशोर महतो के पुत्र डब्लू महतो के निधन से शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर सुनकर सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, धर्मेंद्र महतो आदि ने धनबाद के चिरागोड़ा स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढाढस बंधाया।

 शोक व्यक्त करने वालों में शामिल

– पूर्व विधायक : आनंद महतो

– झामुमो नेता: नलिन कुमार महतो, जग्गू महतो

– मुखिया: गणेश महतो

– पूर्व मुखिया: समीर मुर्मू, महावीर महतो

इन सभी ने डब्लू महतो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विनोद बिहारी महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक थे और उन्होंने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top