छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड वितरित

छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड वितरित

बलियापुर: बीआईटी सिंदरी के रोट्रोक क्लब के विद्यार्थियों द्वारा सोमवार को मदर टेरेसा हाई स्कूल की छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस अवसर पर ओडियो वीडियो के माध्यम व्याख्यान के दौरान मासिक धर्म को एक नैसर्गिक चक्र बताते हुए साफ सफाई एवं तनाव मुक्त रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि इसे न तो छुपाना चाहिए और ना ही इससे घबराने की जरूरत है। मौके पर प्रधानाध्यापक राधेश्याम, शिक्षिका शोभा प्रसाद, अंकिता कुमारी, प्रिया कुमारी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top