पिकलबॉल चैंपियनशिप में सुमित ने दिखाया जलवा मेंस सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स का खिताब सुमित के नाम धोनी के साथ टेनिस में कई खिताब जीत चुके हैं सुमित

पिकलबॉल चैंपियनशिप में सुमित ने दिखाया जलवा

मेंस सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स का खिताब सुमित के नाम

धोनी के साथ टेनिस में कई खिताब जीत चुके हैं सुमित

डीजे न्यूज,  धनबाद: प्रोजेक्ट 831 द्वारा सोनारी, जमशेदपुर में आयोजित जमशेदपुर पिकलबॉल चैम्पियनशिप में अनुभवी टेनिस खिलाड़ी सुमित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो खिताब अपने नाम किए। उन्होंने मेंस सिंगल्स का खिताब जीतने के साथ-साथ प्रचेता वर्मा के साथ मिक्स्ड डबल्स में भी चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। ज्ञात रहे की  डबल्स वर्ग के फाइनल में हिमांशु एवं धनबाद के रोहित ने उम्दा प्रदर्शन कर ट्राफी अपने नाम किया है । बता दें की सुमित कुमार झारखंड के प्रतिष्ठित टेनिस खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। वे भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ डबल्स टेनिस में कई वर्षों तक खेल चुके हैं। सुमित और महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी ने वर्ष 2018, 2019 और 2022 में कंट्री क्रिकेट क्लब टेनिस टूर्नामेंट  का खिताब जीता था। इसके अलावा दोनों ने जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कई प्रदर्शनी टेनिस मैचों में भी साथ खेलकर दर्शकों का मनोरंजन किया। पिछले दो वर्षों से पिकलबॉल खेल रहे सुमित कुमार ने कम समय में इस खेल में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जमशेदपुर पिकलबॉल चैम्पियनशिप में उनका शानदार प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि वे टेनिस के साथ-साथ पिकलबॉल में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं। इस उपलब्धि पर झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव  ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि सुमित कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी पिकलबॉल से जुड़ रहे हैं। यह झारखंड में इस खेल के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। वहीं एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बी सुधीर ने सुमित कुमार को शानदार सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top