
पीरटांड़ में सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल
डीजे न्यूज, पीरटांड़,गिरिडीह : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरी मुख्य मार्ग स्थित हरलाडीह के पास बुधवार देर शाम सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक घायल की धनबाद ले जाने के दौरान मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा?
बताया गया कि बुधवार शाम को हरलाडीह के पास बाइक से गिरकर कुड़को के माधोपुर निवासी बुचु महतो और सुनील महतो घायल हो गए। इसी दौरान पीरटांड़ उप प्रमुख महेंद्र महतो डुमरी से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने दोनों घायलों को देखा और तुरंत अपने वाहन से उन्हें पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
धनबाद रेफर के दौरान एक की मौत
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान खुखरा थाना क्षेत्र के कुड़को निवासी बच्चन महतो (पिता: नेमचंद महतो) की मौत हो गई।
परिजनों में मातम
पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।