पचास प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण का कार्य प्रारंभ

Advertisements

पचास प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण का कार्य प्रारंभ

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज पैक्स से खरीफ मौसम हेतु 50% अनुदान पर बीज वितरण का कार्य सोमवार को प्रारंभ किया गया। बीज वितरण का उद्घाटन जिला परिषद,  शारदा सिंह, सांसद प्रतिनिधि और विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो ने संयुक्त रूप से किया।

इस वर्ष जिले 24 पैक्स के माध्यम से बीज वितरण का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश द्वारा बताया गया कि यदि कृषकों की मांग रहती है तो बीज वितरण हेतु अन्य पैक्स को भी अधिकृत किया जाएगा। धान के साथ साथ अरहर, मूंग और उरद के बीज शीघ्र ही पैक्स पर उपलब्ध होंगे।

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश समेत सांसद प्रतिनिधि और विधायक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top