पचंबा में नुमाइशी अखाड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विजेता टीमों को किया सम्मानित
डीजे न्यूज, पचंबा(गिरिडीह) : 10वीं मुहर्रम के अवसर पर पचंबा में वार्ड पार्षद मोहम्मद इश्तियाक उर्फ लालो राईन के नेतृत्व में नुमाइशी अखाड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की दर्जनों टीमों ने भाग लेकर पारंपरिक अखाड़ा कला, हैरतअंगेज करतब और अनुशासित प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया। यूनाइटेड क्लब बिशनपुर ने प्रथम, एफएमसी पचंबा ने द्वितीय तथा एएमसी बिशनपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पचंबा थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और सहयोग के लिए वार्ड पार्षद लालो राईन ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर लालो राईन ने कहा कि मुहर्रम का यह आयोजन आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अखाड़ा टीमों, स्थानीय नागरिकों और पचम्बा वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।