
पार्टी के विचारधारा से लोगों को जोड़ें : विधायक अनूप सिंह
डीजे न्यूज, धनबाद; संघटन सृजन अभियान के तहत शनिवार को बेकारबांध पॉलिटेक्निक रोड स्थित ब्लेसिंग बैंक्विट हॉल में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में जिला प्रभारी सह बेरमो विधायक अनूप सिंह उपस्थित हुए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने की। संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य
संघटन सृजन के तहत प्रदेश प्रभारी के राजू के नेतृत्व में 100 दिनों का संघटन सृजन का समय सीमा निर्धारित किया है। इसके तहत अगले 100 दिनों में प्रखंड, नगर ,जिला कमिटी, प्रदेश कमिटी का पुनर्गठन करना है।
संगठन की मजबूती पर जोर
बैठक में संगठन को मजबूती पर जोर दिया गया। पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक न्याय की स्थापना और आम जनमानस के हित में नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
धनबाद में संगठन मजबूत
बेरमो विधायक सह धनबाद जिला प्रभारी अनूप सिंह ने कहा कि धनबाद में संगठन मजबूत है, लेकिन उसे और भी मजबूत करने की आवश्यकता है। पार्टी कार्यकर्ता अपने दायित्व को ईमानदारी से समझे और पार्टी के विचारधारा से लोगों को जोड़े। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही गरीब, पिछड़े, दलित,अल्पसंख्यक व आम लोगों की पार्टी है। पार्टी में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाता है। खासकर सरकार की कल्याणकारी योजना कैसे मिले इसके लिए भी पार्टी गंभीर है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार जाति, धर्म को बांटने का काम कर रही है। झारखंड में इन्हें करारा जवाब मिला है जिसके चलते यह सत्ता से विगत पांच वर्षों से बाहर हैं। राज्य में हमारी सरकार ने महिलाओं को मईया सम्मान योजना से जोड़कर महिलाओं का सही मायने में सशक्तिकरण कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। केंद्र की भाजपा सरकार महिला विरोधी सरकार है, वह कभी नहीं चाहती है की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके इसलिए आज तक उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ भी अच्छा कार्य नहीं किया है। आने वाले दिन में केंद्र से भी उनकी विदाई तय है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धनबाद में पार्टी संगठन को और भी मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
गांव तक संगठन को करेंगे सशक्त
जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि धनबाद जिला के एक-एक वार्ड, ब्लॉक, पंचायत और मंडल तक कांग्रेस को शशक्त करना है। साथ ही राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचना है कि जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी। जिला कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी ने कहा कि संगठन सशक्तिकरण के तहत धनबाद जिला को पूरे झारखंड में सबसे अव्वल रखूंगा।
ये थे मौजूद
धनबाद लोकसभा की प्रत्याशी अनुपमा सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, रामगोपाल भुवानिया, पंकज मिश्रा, रामप्रीत यादव, रवि रंजन, गोपाल भुवानिया, मनोज यादव, बीके सिंह,गोपाल कृष्णा चौधरी, जाहिर अंसारी, सीता राणा, कालीचरण यादव, राजू दास, नवनीत नीरज, सरफराज आलम, संतोष यादव, लक्ष्मण तिवारी, कयूम खान, वकील बावरी ,मंटू दास, बबलू दास, राजू दास, इरफान खान चौधरी, मनोज हाड़ी, मृत्युंजय सिंह प्रमोद यादव, पप्पू पासवान, श्याम कुमार साव, रवि पासवान, देवेंद्र पासवान, शशी भूषण तिवारी, जियाउल हुसैन, मुकेश कुमार, मनोज कुमार हाड़ी, दिनेश यादव, गंगा बाल्मिकी, योगेश रजक, इदु अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, वीरेंद्र यादव, अजय कुमार, योगेन्द्र सिंह योगी आदि शामिल थे