Advertisements



पंचायत की समस्याओं से रूबरू हुए विधायक चंद्रदेव
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): आमजनों की समस्याओं से रूबरू होने सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो मंगलवार की शाम प्रधानखंटा पंचायत स्थित छाताकुली पहुंचे। विधायक ग्रामीणों के साथ बैठक की और पंचायत की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। ग्रामीणों ने पंचायत में व्याप्त पानी, बिजली, सड़क आदि समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने समस्याओं के निदान हेतु आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य अमित बनर्जी, पूर्व मुखिया जंग बहादुर महतो, अधिवक्ता अनूप महतो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सावित्री देवी, कैलाश महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण थे।
