पाकेटमारी करते भीड़ के हत्थे चढ़ा दो व्यक्ति, पिटाई के बाद छोड़ा

पाकेटमारी करते भीड़ के हत्थे चढ़ा दो व्यक्ति, पिटाई के बाद छोड़ा

डीजे न्यूज, धनबाद: आयशा द्वारा आयोजित छात्र संसद कार्यक्रम के दौरान जेबकतरों की चांदी रही। लोगों ने जेब काटने के आरोप में दो जेबकतरों की पकड़कर जमकर धुनाई कर दी।  घटना तब घटी जब धनबाद के न्यू टाउन हॉल में कार्यक्रम समाप्त होने को था और लोग भोजन के लिए लाइन में थे। उसी दौरान दो जेबकतरों ने मौका का फायदा उठाकर कैटरिंग में लगे एक व्यक्ति की जेब से पाकेटमारी कर बीस हजार चुरा लिया। इस घटना को वहां मौजूद कुछ लोगों ने देख लिया और दोनों को पकड़कर पहले पिटाई की और पाकेटमारी की गयी रकम को वापस लिया। हालांकि बाद में दोनों को छोड़ दिया गया ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top