पाकेरबेड़ा प्री क्वार्टर फाइनल में तो बोकारो की टीम ने  अगले चक्र में बनाई जगह

पाकेरबेड़ा प्री क्वार्टर फाइनल में तो बोकारो की टीम ने  अगले चक्र में बनाई जगह

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम मुरलीडीह में शनिवार को सुपर कप फुटबॉल का पहले राउंड का दसवां और 11वां मैच खेला गया।
आदिवासी क्लब पाकेरबेड़ा एवं सिवनडीह एफसी बोकारो के बीच खेले गए मैच में पाकेरबेड़ा की टीम ने जीत दर्ज कर प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। मध्यांतर तक दोनों टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। निर्णायक ने टाइब्रेकर का सहारा लिया और पाकेरबेड़ा की टीम विजयी हुई।
दूसरा मैच अर्सलान एफसी पिपराटांड़ बोकारो और  पांडव 11 सीलफोड़ के बीच खेला गया। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने कई अच्छे-अच्छे मूव बनाएं। बोकारो की टीम मुकाबले में शुरू से लेकर अंत तक हावी रही। इसके बावजूद गोल नहीं कर सकी। टाइ ब्रेकर में अर्सलान एफसी पिपराटांड़ बोकारो ने 3 – 1 से मुकाबले को जीत कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top