नवमी पूजन को मंदिरों में उमड़ी भीड़
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): महानवमी के मौके पर बुधवार को विभिन्न दुर्गा मंदिरों में देवी दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन तथा पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूधिया, बाघमारा, परसबनिया, सुरुंगा , गुल्लूडीह समेत कई गांव के दुर्गा मंदिरों में बकरे की बलि दी ग ई। भाकपा माले के पॉलित ब्यूरो सदस्य पूर्व विधायक आनंद महतो बलियापुर दुर्गा मंदिर पहुंचे। उन्होंने देवी दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ प्रतिमा का दर्शन किया। पूजा कमेटी के सदस्यों ने पूर्व विधायक का स्वागत किया। मौके पर जगदीश प्रसाद अग्रवाल, मुखिया गणेश महतो, आशीष चटर्जी, काशीनाथ मंडल समेत पूजा कमेटी के सदस्य मौजूद थे।