नशामुक्त और स्वस्थ जीवनशैली पर जागरूकता शिविर आयोजित
डीजे न्यूज, बलियापुर: आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया में शनिवार को प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन शैली विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक कर नशामुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच, आत्मानुशासन और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। प्राचार्य डॉक्टर निलेश कुमार सिंह ने अतिथियों को पौधे प्रदान कर सम्मानित किया। शिविर में बीके अनीता (अनु दीदी), बीके अंजलि, बीके अशोक कुमार पाल, बीके अशोक सिन्हा समेत कॉलेज के प्राध्यापक एवं सैकड़ो छात्राएं मौजूद थे।