

























































नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी : मुकेश पांडेय

डीजे न्यूज, धनबाद : बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस अवसर पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता मुकेश पांडेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नवीन की यह नियुक्ति संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे पार्टी को नई दिशा एवं नई गति मिलेगी।
मुकेश पांडेय ने कहा कि नितिन नवीन का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण भाजपा को जनसेवा एवं संगठन विस्तार के क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाएगा। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करना एक दूरदर्शी निर्णय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकुशल नेतृत्व में भाजपा को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में नितिन नवीन अवश्य सफल होंगे। उनके यशस्वी कार्यकाल के लिए उन्होंने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मनोनयन पर खुशी व्यक्त करने वालों में संतोष सिंह बंटी, रितोलिया, सुनील पांडे, मनजीत सिंह, अशोक सोनकर, जितेंद्र कलाकार, विकास शाह, धीरेन्द्र, अशोक कुमार, पिंटू सिंह, मनीष कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं, जिन्होंने श्री नितिन नवीन जी को शुभकामनाएं दीं।



