नागरिक एकता मंच ने पूर्ण मर्यादा से मनाई बाबा साहेब की जयंती, लगाए इंकलाब जिंदाबाद के नारे
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : मंगलवार को नागरिक एकता मंच के द्वारा संविधान रचयिता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूर्ण मर्यादा के साथ मनाई गई।
सबसे पहले उनके मूर्ति पर माल्यार्पण नागरिक एकता मंच के संस्थापक सुरेश प्रसाद गुप्ता ने माला और पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नागरिक एकता मंच के संयोजक नागेश्वर पासवान, ललन पासवान, बिहारी लाल चौहान, सुरेंद्र पासवान, राजा राम पासवान, कुंदन पासवान, शिव पासवान, सुनील पासवान, जॉनी पासवान, विक्की पासवान एवं बारी-बारी से कार्यक्रम में उपस्थित तमाम साथियों ने बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर नारा लगाया गया- “संविधान रचयिता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर अमर रहे, दलितों के मसीहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर हम तुम्हें नहीं भूलेंगे, इंकलाब जिंदाबाद, डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहे” आदि गगनभेदी नारे लगाए गए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में एक दलित परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम राम मलौजी सकपाल और माता बीमा बाई थीं, जिनकी चौदहवीं संतान थे। बाबा साहब एक महान अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, लेखक थे। उन्होंने जीवन भर सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया। तालाब से पानी लेने के लिए, समाज में समानता के लिए, मंदिर में प्रवेश कर भगवान की पूजा करने के लिए कई संघर्ष किए। अंततः उन्होंने 50,000 लोगों के साथ बौद्ध धर्म धारण कर लिया। उन्होंने देश का संविधान लिखा। संविधान में उन्होंने छात्र, नौजवान, मजदूर, किसान, महिलाओं के लिए कानून बनाया, जिसे आज केंद्र की सरकार समाप्त कर मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश कर रही है।
वक्ताओं में नागरिक एकता मंच के संस्थापक सुरेश प्रसाद गुप्ता, संयोजक नागेश्वर पासवान, ललन पासवान, बिहारी लाल चौहान, सुरेंद्र पासवान, शिव पासवान, कुंदन पासवान, मधुसूदन बैनर्जी, यदु पासवान, छोटू पासवान, जॉनी पासवान, विक्की पासवान, भोला पासवान, नरेश रविदास, छोटू पासवान, महेश पोद्दार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।