मुनीडीह कोल वाशरी हादसे में मृत श्रमिकों के परिजनों को मिला दस-दस लाख का चेक समझौते के सभी बिंदुओं का पूर्ण क्रियान्वयन नहीं होने तक लड़ाई जारी रहेगी: अनुपमा सिंह

Advertisements

मुनीडीह कोल वाशरी हादसे में मृत श्रमिकों के परिजनों को मिला दस-दस लाख का चेक

समझौते के सभी बिंदुओं का पूर्ण क्रियान्वयन नहीं होने तक लड़ाई जारी रहेगी: अनुपमा सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: बीते दिनों मुनीडीह कोल वाशरी में हुई दर्दनाक दुर्घटना में चार मजदूरों की असामयिक हुई थी। घटना के बाद पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह लगातार प्रयासरत थी। मंगलवार को मृतकों के आश्रित को 10-10 लाख रुपये की प्रथम किस्त का चेक प्रदान किया गया। साथ ही समझौते के अनुरूप आश्रितों को रोजगार संबंधी नियुक्ति पत्र पूर्व में भी सौंप दिया गया है ।

दुर्घटना के बाद से ही अनुपमा सिंह ने बीसीसीएल के सीएमडी, क्षेत्रीय प्रबंधन, जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा और पीड़ित परिवारों  से मिलकर उनके लिए उचित मुआवजा, नियोजन तथा अन्य सुविधाएं सुनिश्चित कराने के लिए प्रभावी पहल की। संयुक्त मोर्चा एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के संघर्ष और दबाव के बाद प्रबंधन को पीड़ित परिवारों के हित में निर्णय लेने पड़े।
चेक वितरण एवं रोजगार संबंधी पत्र प्राप्त होने के बाद मृतक मजदूरों के परिजनों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बेंगलुरु प्रवास पर मौजूद अनुपमा सिंह को मोबाइल एवं व्हाट्सएप के माध्यम से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। परिजनों ने कहा कि अनुपमा सिंह लगातार उनके साथ खड़ी रहीं और हर स्तर पर उनकी आवाज बनकर न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर अनुपमा सिंह ने दूरभाष पर कहा कि पीड़ित परिवारों के चेहरे पर मुस्कान ही मेरी तपस्या है। मजदूरों और उनके परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष करना मेरा कर्तव्य है । प्रथम चरण में मुआवजा राशि और रोजगार संबंधी प्रक्रिया पूरी होना संतोष का विषय है , लेकिन जब तक समझौते के सभी बिंदुओं का पूर्ण क्रियान्वयन नहीं हो जाता तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी ।
उन्होंने कहा कि समझौते के अनुसार शेष 10 लाख रुपये की राशि, बच्चों की शिक्षा तथा अन्य सभी सुविधाओं को भी समयबद्ध तरीके से लागू कराने के लिए वे लगातार निगरानी रख रही है। संयुक्त मोर्चा से बिजेंदर पासवान , मनोज महतो, प्रीतम रवानी, छोटू सिंह, किशोर महतो, निवारण महतो, सुभाष सिंह, छोटू सिंह आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top