Advertisements
मर्सी हॉस्पिटल में सुरक्षित सामान्य प्रसव, जटिल स्थिति के बावजूद मां-बच्चा स्वस्थ
डीजे न्यूज, गिरिडीह : मर्सी अस्पताल में एक सप्ताह से अधिक समय तक गर्भावधि पार कर चुकी और गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिला का सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराया गया। इससे पहले गिरिडीह के एक नर्सिंग होम में उक्त महिला को एलएससीएस (ऑपरेशन) के लिए परामर्श दिया गया था।
हालांकि, मर्सी अस्पताल की टीम ने स्थिति का आकलन करते हुए प्रसव को प्रेरित (इंडक्शन ऑफ लेबर) करने का निर्णय लिया। विशेषज्ञों की निगरानी में सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराया गया।
डॉक्टरों के अनुसार वर्तमान में मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ परमहंस मिश्र ने कहा कि इस सफल प्रसव से अस्पताल की चिकित्सा टीम की दक्षता और समर्पण का परिचय मिला है।