मोदी के 12 वर्षों का नेतृत्व विकसित भारत की मजबूत नींव : सुरेश साव

Advertisements

मोदी के 12 वर्षों का नेतृत्व विकसित भारत की मजबूत नींव : सुरेश साव

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने प्रधानमंत्री को निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जारी प्रेस बयान में सुरेश साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान भारत ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है और गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा वंचित वर्गों के सशक्तीकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित कार्यशैली और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को नई दिशा दी है। आज देश आत्मनिर्भरता, आर्थिक विकास और तकनीकी प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

सुरेश साव ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अवश्य साकार होगा। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष अमृतकाल के भारत की मजबूत आधारशिला हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर और अधिक गौरवशाली स्थान प्राप्त करेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top