विभिन्न विभागों के लंबित डीसी विपत्रों की हुई समीक्षा

Advertisements

विभिन्न विभागों के लंबित डीसी विपत्रों की हुई समीक्षा

डीजे न्यूज, धनबाद: उप विकास आयुक्त  सन्नी राज ने बुधवार को समाज कल्याण, पशुपालन, उद्यान, आपूर्ति, जिला परिषद सहित विभिन्न विभागों के लंबित डीसी विपत्रों की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान उन्होंने एब्स्ट्रेक्ट कंटीन्जेंसीज से निकास की गई अग्रिम राशि को वाउचर के साथ डिटेल कंटीन्जेंसी (डीसी विपत्र) में समायोजित करने का निर्देश दिया। साथ में कहा कि जिन एजेंसियों का बिल समायोजित नहीं होगा उन्हें योजना में अग्रिम राशि आवंटित नहीं की जाएगी। सभी एजेंसियां युद्ध स्तर लंबित डीसी विपत्र को समाप्त करें।

वहीं बैठक में अनुपस्थित रहने वाले स्पेशल डिविजन, पीएचईडी, जिला परिषद के जिला अभियंता, झमाडा सहित अन्य विभागों को शो-कोज करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त  सन्नी राज, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, विकास शाखा के प्रधान सहायक संतोष सुमन,  साकिर अंसारी,  स्वरूप कुमार, चंदन कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top