मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, स्कार्पियो समेत कई सामान बरामद

मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, स्कार्पियो समेत कई सामान बरामद

डीजे न्यूज, गिरिडीह : बगोदर-सरिया रोड पर नहर के पास स्थित मोबाइल टावर से 19 अगस्त की रात AZNA मशीन समेत कई महंगे उपकरण चोरी किए जाने का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. इस पूरे चोरी के कांड में शामिल दो शातिर चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ – साथ चोरी किए गए महंगे उपकरण के साथ कई सामान बरामद किया है. इस मामले को लेकर आज सरिया – बगोदर के एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में धनबाद के बाघमारा निवासी 27 वर्षीय छोटू यादव और आनंद रवानी शामिल हैं. स्कार्पियो समेत सभी बरामद सामान जब्त कर लिए गए हैं. उन्होंने बताया की चोरी के इस घटना के बाद टावर टेकनीशियन धीरेंद्र कुमार की शिकायत पर 21 अगस्त को बगोदर थाना में कांड संख्या 164/26 दर्ज किया गया. गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई.

जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान सभी मोबाइल टावरों पर निगरानी रखी जाने लगी. 23 अगस्त की रात करीब 12:10 बजे बगोदरडीह ओवरब्रिज के पास एक काली स्कार्पियो संदिग्ध अवस्था में रुकी मिली. तलाशी में गाड़ी से एक AZNA मशीन, चार इलेक्ट्रिक बल्ब, सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुए. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे बगोदर-सरिया रोड के टावर से पहले भी चार AZNA मशीन चुरा चुके हैं. दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. इसी मामले का खुलासा पुलिस ने किया है.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top