मिथलेश यादव हत्याकांड के खुलासे से असंतुष्ट ग्रामीणों ने निकाला आक्रोश मार्च

मिथलेश यादव हत्याकांड के खुलासे से असंतुष्ट ग्रामीणों ने निकाला आक्रोश मार्च

डीजे न्यूज, बगोदर,गिरिडीह : हेसला गांव के सामाजिक कार्यकर्ता मिथलेश यादव हत्याकांड का बगोदर पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। हालांकि, पुलिस द्वारा हत्याकांड के खुलासे के बाद भी हेसला गांव के ग्रामीण पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। ग्रामीणों ने मामले में अभी कई सवाल अनसुलझे होने की बात कहते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

 

इसी को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रविवार को बगोदर बाजार टांड़ से ग्रामीणों ने आक्रोश मार्च निकाला। मार्च पुरानी जीटी रोड स्थित बाजार टांड़ से शुरू होकर नीचे बाजार होते हुए बगोदर बस पड़ाव पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों ने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को सामने लाने की मांग की।

बस पड़ाव पहुंचने के बाद आक्रोश मार्च नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। सभा में ग्रामीणों ने मिथलेश यादव हत्याकांड को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की गहराई से जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक हत्याकांड से जुड़े सभी तथ्यों का स्पष्ट खुलासा नहीं होता, तब तक उनका असंतोष दूर नहीं होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top