मलकेरा में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में लगी आग, आठ लाख की संपत्ति जलकर खाक

मलकेरा में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में लगी आग, आठ लाख की संपत्ति जलकर खाक

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): कतरास थाना क्षेत्र के मलकेरा में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे आग लग गई। अगलगी की इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक में तब्दील हो गया। भुक्तभोगी दुकान संचालक मो. रिजवान के मुताबिक लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सामानों की सूची बनाने के बाद नुकसान का सही आकलन करना संभव है।
बताते हैं कि रोज की तरह रात को भी रिजवान दुकान बंद कर अपने घर चला गया। घटना के वक्त कतरास पुलिस गश्त करते हुए उधर से गुजर रही थी। मोबाइल दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने दुकान के बाहर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क साधा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बगल में स्थित एक घर को खुलवा कर गृहस्वामी से दुकान संचालक के घर के बारे में जानकरी हासिल की और रिजवान को साथ लेकर दुकान पहुंचा। दुकान खोलने पर अंदर आग की लपटें व धुआं निकलता देख सभी दंग रह गए। तत्काल बिजली कटवाई गई। तब तक राहगीर और आसपड़ोस के लोग वहां पहुंच गए थे। सभी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर हो चुकी थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top