महिला आक्रोश रैली के लिए महानगर भाजपा ने बनाई रणनीति
25 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचने का संकल्प
डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष श्रवन राय के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में हुई। इसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य संदीप वर्मा उपस्थिति थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रुपेश सिन्हा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मानस प्रसून ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रवन राय ने कहा की प्रधानमंत्री शुरु से ही महिलाओं का विशेष ध्यान रखते हुए कई योजनाओं केन्द्र सरकार की ओर से चला रहे हैं। चाहे वाह लडली योजना हो या महिलाओं की पढ़ाई से जुड़ी योजना हो, देश की आधी आबादी को हर छेत्र में विशेष स्थान भाजपा सरकार ने दिया। जिस तरह से विपक्ष ने महिलाओं के साथ गंदी राजनीति की है और संसद में जिस तरह से नारी वंदन अधिनियम बिल को गिराया है, यह देश की आधी आबादी देख रही है। आने वाले समय में इसका मुंहतोड़ जवाब महिलाएं देगी। इस बिल को लेकर सड़क से सदन तक अपने विरोध को दर्ज करने का काम करेगी। उसी के तहत 25 अप्रैल को रांची पहुंचकर महिला आक्रोश रैली में शामिल होकर
अपना विरोध प्रदर्शन करेगी। इसमें अधिक से अधिक धनबाद महानगर की माताओं और बहनों की भागीदारी होगी।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में आए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य संदीप वर्मा ने कहा कि विपक्ष कभी भी महिलाओं को उनका हक देने का काम नहीं करेगा। इसके लिए माता बहनें खुद संघर्ष कर अपना हक लेने का काम करेंगी। इस की शुरुआत करते हुए 25 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर इस महिला विरोधी सरकार को जवाब देने की आवश्यकता है।
बैठक को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सत्येंद्र सिंह, राजकुमार अग्रवाल ने भी संबोधित किया और आगामी 25 अप्रैल को आहूत नारी वंदन अधिनियम बिल के लिए हो रहे आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में अपना योगदान सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में मुख्य रूप से महेश पासवान, कंचन चौरसिया, रीता यादव, रुनकी गुप्ता, मौसम सिंह, बच्चा गिरी, कपूर रवानी, रिंकू सिंह, हुलास दास, रंजय सिंह, अजय दास, सुभाष महतो, सुनील पासवान, बीरेंद्र वर्मा, अवधेश साव, मनोज गुप्ता, राजा राम दत्ता, इंद्र भूषण कुशवाहा, दिनेश रवानी, नीरज सिन्हा, रामदेव शर्मा, कुंदन सिंह, राणा सिंह, रिंकू सिन्हा सहित कार्यकर्ता उपस्थित मौजूद रहे।