बिजली संकट को लेकर मेयर संजीव ने की मुख्य सचिव से वार्ता

Advertisements

बिजली संकट को लेकर मेयर संजीव ने की मुख्य सचिव से वार्ता

डीजे न्यूज, धनबाद:
इस भीषण गर्मी के दौर में झरिया एवं धनबाद क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार उत्पन्न हो रही बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या को लेकर मेयर संजीव सिंह ने पहल करते हुए झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से दूरभाष पर वार्ता की।

बातचीत के दौरान मेयर संजीव सिंह ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता को हो रही परेशानियों से मुख्य सचिव को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि डीवीसी (DVC) के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इस समस्या का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम जनता को जल्द राहत मिल सके।

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं को सुचारू बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और बिजली जैसी आवश्यक सेवा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे लगातार उच्च अधिकारियों के संपर्क में रहकर स्थिति की निगरानी करते रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top