Advertisements

मेगा जांच अभियान में 1128 बेटिकट यात्री पकड़ाया
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद मंडल के विभिन्न खंडो के साथ साथ धनबाद, गोमो, कोडरमा, बरकाकाना, डाल्टनगंज स्टेशनों में सोमवार व मंगलवार को मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बेटिकट, बिना उचित प्राधिकार, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे 1128 यात्रियों को पकड़ा गया। इनलोगों से बतौर जुर्माना 05 लाख 98 हज़ार 570 रूपए की राशि वसूला गया। साथ ही उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की हिदायत दी ग ई। स्टेशनों के अलावा विभिन्न मेल व एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी अभियान चलाया गया।