मौसम में ठंडक की दस्तक, तेज गर्जन और आंधी-बारिश का अंदेशा

Advertisements

मौसम में ठंडक की दस्तक, तेज गर्जन और आंधी-बारिश का अंदेशा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : प्रचंड गर्मी ने पिछले कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ा था, लेकिन पहले और दूसरे पखवाड़े में गर्जन, आंधी-बारिश और ओले की घटनाओं के बाद मौसम में ठंडक की उम्मीद जग गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के साथ तेज आंधी-बारिश की संभावना जताई है। माह के पहले दिन मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन दो से चार अप्रैल के बीच तेज गर्जन और वज्रपात के साथ आंधी-बारिश का खतरा मंडरा सकता है।

मुख्य बिंदु:

दो अप्रैल: कुछ इलाकों में गर्जन और वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की आंधी चलेगी। हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

तीन अप्रैल: बोकारो समेत आसपास के क्षेत्रों में 50-60 किमी प्रति घंटे की तेज आंधी, गर्जन, वज्रपात के साथ ओला वृष्टि की संभावना है। हल्की बारिश भी हो सकती है।

चार अप्रैल : धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा समेत अन्य स्थानों में 50-60 किमी प्रति घंटे की आंधी के साथ गर्जन, वज्रपात और बारिश के साथ ओला वृष्टि की चेतावनी दी गई है।

तापमान में भी गिरावट के साथ कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में शहर का अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री तक पहुंच चुका है, लेकिन आंधी-बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान में पांच-छह डिग्री तक की कमी आ सकती है।

अगले चार दिनों का संभावित तापमान:

मंगलवार: 37°/20°

बुधवार: 37°/22°

गुरुवार: 36°/24°

शुक्रवार: 33°/22°

आगंतुक मौसम में बदलाव के अनुरूप सावधानी बरतें और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top