मातृ दिवस के अवसर पर श्री कृष्णा मातृ सदन कतरास में गूंजी किलकारी
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
मातृ दिवस के शुभ दिन रविवार को श्री कृष्णा मातृ सदन रानी बाजार कतरास में तीन माताओं को मातृत्व सुख प्राप्त हुआ। इनमें दो माताओं को यह सुख पहली बार प्राप्त हुआ है। इनके चेहरे की मुस्कान देखकर ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से चांद के टुकड़े मिल गए हो। आखिर हो भी क्यों नहीं क्योंकि पहली बार मां बनने का एहसास एक अनूठा और अद्भुत अनुभव होता है। यह न केवल शारीरिक परिवर्तन बल्कि मानसिक और भावनात्मक बदलावों का भी एक मिश्रण है।
सुधा कुमारी पति अर्जुन गोप सबलपुर धनबाद को प्रथम पुत्री, संजीदा प्रवीण पति जबीउल्लाह नावाटांड़, डुमरी को प्रथम पुत्र और नेहा कुमारी पति दुर्गेश कुमार, जहानाबाद बिहार को पुत्र के बाद पुत्री की प्राप्ति हुई है।
तीनों माताओं को अस्पताल की संचालिका डॉ शिवानी झा ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।