मासिक बैठक में सीएचसी में रात्रि सेवा बाधित रहने का मुद्दा उठा

Advertisements

मासिक बैठक में सीएचसी में रात्रि सेवा बाधित रहने का मुद्दा उठा

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): शनिवार को आयोजित पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक में बलियापुर सीएचसी में रात्रि सेवा बाधित रहने तथा खंडहर बने बालिका मध्य विद्यालय बलियापुर का मुद्दा छाया रहा। बैठक की अध्यक्षता कर रही प्रमुख पिंकी देवी ने बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि सेवा बाधित रहने से लोगों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने अस्पताल में अविलंब रात्रि सेवा शुरू कराने के लिए उपायुक्त एवं सिविल सर्जन को पत्र लिखने की बातें कही। वही कई साल से खंडहर बने प्रखंड का एकमात्र बालिका मध्य विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण के लिए 16 जून को उपायुक्त के बलियापुर आगमन पर मामले को उनके संज्ञान देने पर जोर दिया।बैठक में पलानी पंचायत के कई गांवो में इन दोनों भू माफियाओं द्वारा सरकारी भूमि का अतिक्रमण का मुद्दा भी उठा तथा इस पर कार्रवाई करने की मांग अंजल अधिकारी से किया गया। वही बैठक में डीवीसी द्वारा बिजली कटौती का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। बैठक में बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी, सीडीपीओ अलका रानी, सांसद प्रतिनिधि विजय रवानी, बीपीआरओ मोहम्मद आलम, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पप्पू कुमार महतो, अंचल निरीक्षक आलोक रावत, जूनियर इंजीनियर लखीराम माझी, चंदा देवी, सुनीता कुमारी, तपन रजक, भोलानाथ महतो, हीरालाल मोदक, दिवाकर महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top