मंत्री सुदिव्य सोनू सहित कई जनप्रतिनिधियों ने की स्व-गणना 

Advertisements

मंत्री सुदिव्य सोनू सहित कई जनप्रतिनिधियों ने की स्व-गणना 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे “स्व-गणना (Self Enumeration)” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को गिरिडीह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने खुद इसमें भाग लेकर लोगों को जागरूक किया। मंत्री सुदीव्य कुमार, महापौर प्रमिला मेहरा, अपर समाहर्ता बिजय सिंह बीरूआ, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक और सहायक नगर आयुक्त अशोक हांसदा सहित कई अधिकारियों ने पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज की।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अपील की कि वे भी स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समय की बचत करने वाली है, जिससे सटीक आंकड़ों का संकलन संभव हो पाता है।

मंत्री सुदीव्य कुमार ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है और इसमें प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपनी जानकारी सही तरीके से दर्ज करे। वहीं महापौर प्रमिला मेहरा ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

अपर समाहर्ता बिजय सिंह बीरूआ ने बताया कि प्रशासन द्वारा स्व-गणना के लिए विशेष पोर्टल उपलब्ध कराया गया है और जरूरत पड़ने पर नागरिकों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

इस पहल से जिले में स्व-गणना अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top