Advertisements

माल ढुलाई और माल ढुलाई से होने वाली आय में धनबाद मंडल शीर्ष पर
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद मंडल द्वारा 2024-25 में माल ढुलाई एवं माल ढुलाई से होने वाली आय में भारतीय रेलवे में लगातार तीसरी बार शीर्ष पर आने का गौरव हासिल किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। वर्ष 2024-25 में धनबाद मंडल ने 193.91 मिलियन टन माल लदान एवं माल ढुलाई से प्राप्त 26681.13 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त किया है। यह माल लदान पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के 188.73 मिलियन टन माल लदान की तुलना में 2.74 प्रतिशत एवं राजस्व पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के 26301.19 करोड़ रूपए की तुलना में 1.45 प्रतिशत अधिक है।