लीडरशिप से बदलेगा उच्च शिक्षा का परिदृश्य
डीजे न्यूज, धनबाद: उच्च शिक्षा में बेहतर लीडरशिप, इनोवेशन और ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के फ्लैगशिप नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप प्रोग्राम का पांच दिवसीय आयोजन आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम (एमएमटीटीपी) के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में एनआईटी जमशेदपुर, एनआईटी राउरकेला, आईआईईएसटी शिबपुर और विनोबा भावे यूनिवर्सिटी सहित कई संस्थानों के अकादमिक प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में एक्सपर्ट लेक्चर, इंटरैक्टिव डिस्कशन, एक्सपीरिएंशियल एक्टिविटीज और लीडरशिप आधारित प्ले के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रभावी अकादमिक लीडरशिप के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराया गया। सेशंस में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) के उद्देश्यों के अनुरूप संस्थागत बदलाव, इनोवेशन, क्रिएटिविटी और टीम लीडरशिप पर विशेष फोकस रहा।
वैलेडिक्टरी सेशन में आईआईटी (आईएसएम) की प्रो. मृणालिनी पांडेय, कोऑर्डिनेटर एनएफएलपी, प्रो. एमडी इरफान और प्रो. कृष्णेंदु शॉ, को-कोऑर्डिनेटर्स एनएफएलपी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अकादमिक संस्थानों में विजनरी लीडरशिप की जरूरत पर जोर दिया और प्रोग्राम से मिली लर्निंग को अपने-अपने संस्थानों में लागू करने की अपील की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में गोपेश कुमार, आसिफ खान, कुमार सुब्रत और ओम प्रकाश प्रसाद समेत पूरी ऑर्गनाइजिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रिसर्च स्कॉलर्स अर्पणा दिव्यांश और दीक्षा कश्यप ने प्रोग्राम को एंकर किया।