लातेहार से टीएसपीसी के छह नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद 

लातेहार से टीएसपीसी के छह नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद 

डीजे न्यूज, लातेहार : लातेहार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए टीएसपीसी के छह सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ और लातेहार थाना क्षेत्र के ग्राम हेसाबार-भांग जंगल में छापामारी की गई थी।

गिरफ्तार उग्रवादियों से बरामद सामग्री

– 4 रायफल

– 1 रिवाल्वर

– 1102 चक्र जिंदा कारतूस

– अन्य सामग्री

उग्रवादियों की गतिविधियां

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये उग्रवादी लातेहार, पलामू, गढ़वा और चतरा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ठेकेदारों और कारोबारियों से लेवी वसूलने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। हाल ही में इनके द्वारा चंदवा थाना क्षेत्र में डगडगिया पुल, सेरक रोड और लातेहार थाना क्षेत्र में रेलवे विकास कार्य तथा रमकण्डा थाना क्षेत्र में रोड निर्माण कार्य और टण्डवा थाना क्षेत्र में कारोबारियों से लेवी वसूलने का काम किया जा रहा था।

छापामारी दल

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारियों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी, पुलिस निरीक्षक परमानन्द बिरुआ, बालूमाथ अंचल, थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार, बालूमाथ थाना, थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार, बारियातु थाना, थाना प्रभारी शशि कुमार, मनिका थाना और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top