कतरास कोयलांचल में शान से लहराया तिरंगा 

कतरास कोयलांचल में शान से लहराया तिरंगा

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:

कतरास कोयलांचल के विभिन्न सरकारी कार्यालय, सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को शान से तिरंगा फहराया गया। शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सिजुआ स्थित बाघमारा पुलिस अनुमंडल कार्यालय में एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह, टाटा सिजुआ सिजुआ एक नंबर व रूसी विहार कॉलोनी में‌ राकोमयू अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, टाटा डीएवी में प्राचार्य चंद्रानी बनर्जी, शक्ति चौक तेतुलमारी में शहीद पुत्री अंजना देवी, जोगता थाना व मोड़ पर थानेदार पवन कुमार, तेतुलमुड़ी में सुरेश महतो, टाटा सिजुआ छह नंबर में निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र कुमार महतो, पासीटांड में जिप सदस्य आरती देवी, कपुरिया पंचायत सचिवालय में मुखिया ममता देवी ने तिरंगा फहराया।

 

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top