कतरास हटिया में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान दर्जनों निर्माणाधीन दुकानों को किया ध्वस्त, पुलिस से नोंकझोंक एकतरफा कार्रवाई से लोगों में आक्रोश

Advertisements

कतरास हटिया में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

दर्जनों निर्माणाधीन दुकानों को किया ध्वस्त, पुलिस से नोंकझोंक

एकतरफा कार्रवाई से लोगों में आक्रोश

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): नगर निगम की टीम ने मंगलवार को कतरास हटिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने अवैध दुकानों को जेसीबी मशीन से धराशायी कर दिया।  इस हुई कार्रवाई से अवैध दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार कतरास हटिया में लम्बे समय से अवैध रूप से दुकान निर्माण किया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद कतरास अंचल और नगर निगम के अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की।

तनाव, पुलिस से नोंकझोंक

जेसीबी से अवैध निर्माणाधीन दुकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई के दौरान संबंधित दुकानदार और उसके समर्थकों ने उग्र विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि विरोध कर रहे लोगों ने मौके पर तैनात पुलिस प्रशासन के जवानों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई कर दी। काफी मशक्कत के बाद लोगो की सहयोग से पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। हंगामा कर रहे युवकों को पुलिस ने थाने ले जाने की कोशिश की तो हुड़दंगी वहां से भाग निकले।
टीम ने लगभग एक दर्जन से अधिक सब्जी व अन्य दुकानो को ध्वस्त कर दिया और सख्त निर्देश दिया की कोई भी अतिक्रमण करेगा तो उसपर सख्त कार्रवाई अवश्य कि जाएगी।

लोगो में आक्रोश

कई वर्षों से सब्जी बेच रही महिला की झोपड़ी को ध्वस्त कर दिया गया, लेकिन कतरास हटिया में ही बने दर्जनों अवैध पक्के मकान और दुकानों की तरफ नगर निगम के अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी। इस एकतरफा कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top