Advertisements



























































करम महोत्सव में मांदर की थाप पर झूमते रहे लोग

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : सिंदूरपुर पंचायत स्थित पांडेडीह गांव में शनिवार को करम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। संथाली वाचक रघु किस्कू को सम्मानित किया गया।
पूजा-अर्चना के बाद संथाली नृत्य-गीत का आयोजन
पूजा-अर्चना के पश्चात संथाली नृत्य-गीत का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान मांदर की थाप पर लोग नाचते-गाते रहे।
मौके पर मौजूद रहे गणमान्य लोग
मौके पर पूर्व मुखिया सुधीर मुर्मू, नुनु लाल हेमाराम, सुनील कुमार सोरेन, रामानंद मरांडी, प्रकाश हंसदा, सुखलाल हेंब्रम, मनोहर हेंब्रम, कल्पना देवी, लक्ष्मी देवी, कौशल्या सूर्यन, सुमित्रा देवी, शांति देवी, मंगली हेंब्रम समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।



