क्रिकेट को गांव-गांव तक पहुंचाना है उद्देश्य : अमरजीत सिंह सलूजा

Advertisements

क्रिकेट को गांव-गांव तक पहुंचाना है उद्देश्य : अमरजीत सिंह सलूजा

गिरिडीह में ट्रॉफी के साथ रविवार को निकलेंगे रांची टाइटंस के खिलाड़ी

रांची टाइटंस की टीम ऑनर है गिरिडीह की सलूजा गोल्ड
डीजे न्यूज, गिरिडीह : जेपीएल 2026 टी-20 की ट्रॉफी रविवार को गिरिडीह पहुंचेगी। ट्रॉफी के साथ रांची टाइटंस टीम के ऑनर व खिलाड़ी शहर का भ्रमण करेंगे। रांची टाइटंस टीम के ऑनर सलूजा गोल्ड के सतविंदर सिंह सलूजा ने टुंडी रोड स्थित सलूजा गोल्ड कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। बताया कि शनिवार को अपराह्न 3 बजे सलूजा गोल्ड कार्यालय से ट्रॉफी शहर के भ्रमण पर निकलेगी। ट्रॉफी के साथ सभी खिलाड़ी शहर का भ्रमण करेंगे।
सलूजा गोल्ड के अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि क्रिकेट की खुमारी पूरे भारत में छा गई है। झारखंड में जेपीएल टी 20 के माध्यम से नई शुरुआत हुई है। जिसमें झारखंड की 6 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें रांची टाइटंस की टीम ऑनर गिरिडीह की सलूजा गोल्ड बनी है। इसका उद्देश्य गांव-गांव तक क्रिकेट को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि रांची टाइटंस का दूसरा घर गिरिडीह है। गिरिडीह के लोगों से रांची टाइटंस के लिए प्यार लुटाने की अपील की। बताया कि टीम के कप्तान ऑलराउंडर राजनदीप सिंह व उपकप्तान शिखर मोहन है। इसके अलावा टीम में आयुष भारद्वाज, सत्या सेतु, यश भगत, कुमार अंकित, श्रेष्ठ, युवराज सिंह, ओम सिंह, आर्यन हूदा, सचिन यादव, युवराज कुमार, मुकेश सिंह, प्रिंस मुर्मू, जतीन पांडेय, सौरभ सरकार, प्रेम कुमार चौरसिया, इशान ओम आदि खिलाड़ी शामिल है। प्रेस वार्ता में सलूजा गोल्ड के तरणजीत सिंह सलूजा, कोच रतन कुमार, कौशल किशोर सिंह, टीम मैनेजर रजनीश सहाय, तरणजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top