क्रेडो वर्ल्ड स्कूल ए व एजी चर्च स्कूल सोदपुर विजयी
क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
डीजे न्यूज, धनबाद : क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में चल रहे की की 10 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज मेजबान स्कूल तथा एजी चर्च स्कूल सोदपुर पुर ने अपने-अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया।
आज खेले गए पहले मैच में एजी चर्च स्कूल सोदपुर ने क्रेडो बी को 165 रनों के भारी अंतर से हराया। इस मैच में बरूण पासवान के शानदार शतक के बदौलत एजी चर्च स्कूल ने निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट पर 247 रन बनाए । वरुण ने 15 छक्के एवं पांच चौके की मदद से 113, जय ने 55 ,अमित नोनिया ने 25 एवं सुभोजित ने 22 रन बनाए। क्रेडो बी की ओर से सक्षम अग्रवाल ने दो विकेट लिया। जवाब में क्रेडो बी की टीम तीन विकेट पर 80 रन ही बना सकी । रोनित सिंह ने 33 एवं आयुष पांडे ने 27 रन बनाए। इस मैच में वरुण पासवान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दिन के दूसरे मैच में एजी चर्च स्कूल ने को क्रेडो ए को 9 विकेट से हराया। इस मैच में क्रेडो ए की टीम ने 7 विकेट पर 132 रन बनाए । अल्तमस ने 19, सक्षम ने 37, अयान हबीब ने 26 एवं रणवीर ने 31 रन बनाए। एजी चर्च की ओर से स्नेहाशीष ने तीन तथा अमित नोनिया ने दो विकेट लिया। जवाब में एजी चर्च स्कूल ने 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर आवश्यक रन बना लिए। देवो प्रिया ने नाबाद 100 तथा जय ने 18 रन बनाए। इस मैच में देवो प्रिया को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ़ द मैच खिलाड़ियों को स्कूल की एच आर साक्षी ने पुरस्कार प्रदान किया। विजेता टीमों को स्कूल के निदेशक हर्षित अग्रवाल एवं प्रिंसिपल शर्मिला सिन्हा ने बधाई दी है।